AAP-Punjab
Pic: AAP

    Loading

    नई दिल्ली. चंडीगढ़, आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के दस विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई।

    इस तरह देखा जाए तो अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के CM भगवंत मान का मंत्रिमंडल अब तैयार हो चूका है। लेकिन मान का मंत्रिमंडल पिछली कांग्रेस की चरणजीत चन्नी सरकार के मुकाबले कई मायनों में अनोखा और अनूठा है। इनमे से 10 नए मंत्रियों में 2 लखपति हैं। इनमें लालचंद कटारूचक्क के पास 6 लाख और गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास महज 44 लाख की संपत्ति है। 

    लेकिन कैलकुलेशन के हिसाब से मान सरकार के मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 72 करोड़ है। हालाँकि चन्नी सरकार में रहे मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 348 करोड़ के पार थी। अहेला चन्नी सरकार में मंत्री रहे राणा गुरजीत की ही प्रॉपर्टी 170 करोड़ के पार थी। वहीं मान सरकार में सबसे अमीर मंत्री 8 करोड़ की प्रॉपर्टी वाले ब्रह्मशंकर जिंपा हैं। सबसे कम 6 लाख की संपत्ति लालचंद कटारूचक्क की है। इस लिहाज से देखें तो ‘आप’ के नए मंत्रियों और CM मान के दिग्गजों की कुल संपत्ति भी उनके आधे के बराबर नहीं है। 

    पता हो कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं।