Happy Birthday Allu Arjun

    Loading

    मुंबई : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। आज उन्हें बच्चा-बच्चा पुष्पा (Pushpa) के नाम से जानता है। हाल ही में रिलीज (Release) फिल्म (Film) ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) में उनके एक्टिंग ने लोगों पर ऐसा जादू किया है कि लोगों के साथ-साथ सेलेब्स और बच्चे भी उनके एक्टिंग को कॉपी करने से पीछे नहीं हट रहे है। फैंस उनके डायलॉग का रील्स बना रहे है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर चुकी है। अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को मद्रास, तमिलनाडु में हुआ था। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद हैं।

    जो एक फिल्म निर्माता है और मां निर्मला है। अल्लू अर्जुन एक भारतीय अभिनेता हैं। जो तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते है। अभिनेता को बन्नी और मल्लू अर्जुन के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर अपने सफल एक्टिंग के लिए कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके है। जिसमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच नंदी पुरस्कार शामिल हैं। यहां तक कि साल 2014 में अल्लू अर्जुन का नाम फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 के सूची में भी शामिल किया जा चुका है। अभिनेता ने साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद में शादी की।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    ये कपल दो बच्चों के पैरेंट्स है। अल्लू अर्जुन एक बेटा अल्लू अयान और एक बेटी अल्लू अरहा के पिता है। अल्लू अरहा भी बहुत जल्द अपना कदम अभिनय की दुनिया ने रखने वाली है। अल्लू अरहा आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ में प्रिंस भारत के किरदार में नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है। जिसमें ‘गंगोत्री’, ‘आर्य’, ‘आर्य 2’, ‘वेदम’, ‘जुलाई’, ‘रेस गुर्रम’, ‘पुत्र सत्यमूर्ति’, ‘रुद्रमादेवी’ और ‘सरैनोडु’ जैसे कई फिल्मों में अपना रोल प्ले कर चुके है। इसके साथ ही अभिनेता कई ब्रांडों और उत्पादों का विज्ञापन भी कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    अल्लू अर्जुन प्रो कबड्डी लीग के ब्रांड एंबेसडर है और इनका एक नाइट क्लब भी है। दर्शकों को उनके हिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के दूसरी कड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लोग उनके इस फिल्म के दूसरे पार्ट का लुफ्त उठाने के लिए व्याकुल हो रहे है। वहीं अपने दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए अभिनेता ने इस फिल्म के दूसरी कड़ी के शूटिंग की शुरुआत बहुत जल्द करने वाले है। खबरों के मुताबिक एक्टर इस कड़ी को साल 2023 में रिलीज करने का प्लान कर चुके है इसकी शूटिंग जुलाई महीने से शुरू होगी।