मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 165 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 2 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,429 और मृतक संख्या 1,47,840 पर पहुंच गई है। यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।
157 कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 157 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,628 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 961 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates
*⃣New Cases- 165
*⃣Recoveries- 157
*⃣Deaths- 2
*⃣Active Cases- 961
*⃣Total Cases till date – 78,77,429
*⃣Total Recoveries till date – 77,28,628
*⃣Total Deaths till date – 1,47,840
*⃣Tests till date – 8,01,36,614(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) April 28, 2022
मुंबई में 90 नए केस
मुंबई में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,635 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 91 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,511 हो गई है। फिलहाल शहर में 562 एक्टिव मरीज है।