सलमान खान स्टारर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ फिल्म से शहनाज गिल का लुक हुआ लीक, देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई:मुंबई: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सलमान ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। जिसे काफी पसंद भी किया था। ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगे। खबरें हैं कि बिग बॉस फेम अदाकारा शहनाज गिल भी ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का हिस्सा होंगी। अगर ऐसा हुआ तो सलमान की यह फिल्म उनकी डेब्यू मूवी होगी। 

    इसी बीच सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि शहनाज अपनी वैनिटी से बाहर निकल रही है और वह पिंक दुपट्टे के साथ लहंगा कैरी की हुई है। अभिनेत्री के बालों में गजरा लगा हुआ भी है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री का यह वीडियो ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के सेट का है। आप भी नजर डाले इस वायरल वीडियो पर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अभिनेता आयुष शर्मा के अपोजिट शहनाज लीड रोल में दिखाई देगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में जहीर इकबाल भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे।