सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जो काफी हैरान (Shocking Videoकरने वाले होते हैं। कुछ वीडियो को तो लोग पहली नज़र में समझ भी नहीं पाते कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हवाई जहाज के विंग पर आराम से टहल रहा है। शख्स हज़ारों फिट की ऊंचाई पर विमान के विंग पर टहल रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है।
दरअसल, यह वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी बाली के Nyang-Nyang बीच का है। जहां समुंदर के किनारे पहाड़ी पर एक रिटायर्ड बोइंग विमान (Boeing Aircraft) रखा हुआ है। जो ज़मीन हजारों फीट की ऊंचाई पर है। इसी विमान पर एक शख्स आराम से टहल रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर earthpix अकाउंट शेयर किया गया है। जहां इसे कई लाखों व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कई लोग इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं। साथ ही कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर के साथ हवाई जहाज के विंग पर टहलने वाले शख्स की हिम्मत की दाद दी है।