Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    अक्सर देखा जाता है कि, इंसान जंगली जानवरों (Animals) से डर जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं जानवर भी इंसानों से डरते हैं। जिसकी वजह से इंसान और जानवर एक दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए कभी-कभार एक दूसरे को नुकसान पहुंचा देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो (Viral Video) भी आपको मिल जाएंगे, जहां जंगली जानवर और इंसान का आमना-सामना हो जाता है। एक ऐसे ही वीडियो के बारे में आज हम बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान (Shocking Video) रह जाएंगे। 

    दरअसल, सोशल मीडिया पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह हैरान कर देने वाली घटना काजीरंगा में अधिकारियों द्वारा लगाए गए एक कैमरे में जनवरी में कैद हुई थी। जहां, तेंदुआ हाईवे की दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था, तभो वहां से एक साइकिल वाला भी जा रहा था। तभी तेंदुए और साइकिल सवार में टक्कर (Collision of a Cyclist and Leopard) हो जाती है। 

     सोशल मीडिया पर इस 45 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जंगल के बीच से रोड जा रही है। जहां गाड़ियां और साइकिल गुजर रही है। तभी वहां से पिले रंग की टीशर्ट वाला एक शख्स साइकिल से जा रहा है। लेकिन, फिर अचानक तेंदुआ दौड़ता हुआ जंगल से निकलता है और उस साइकिल सवार से टकरा जाता है। जिसके बाद साइकिल सवार संतुलन बिगड़ने से गिर जाता है और तेंदुआ घबराकर जंगल में वापस भाग जाता है। हालांकि, शख्स तेजी से तुरंत खड़ा होता है, डरते हुए साइकिल घुमाकर वहां से भाग जाता है। 

    IFS के अनुसार, यह तेंदुए अडैप्टिव नस्ल के होते हैं। जो आसपास के वातावरण में जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं। इस नस्ल के तेंदुए खेतों, चाय के बागानों और शहरों में भी रहते हैं। साथ ही यह पहाड़ियों और जंगलों में भी पाए जाते हैं। कभी-कभार इंसानों का उनसे सामना सुरक्षित होता है, लेकिन कई बार मामला गंभीर हो जाता है। हालांकि, तेंदुए और साइकिल सवार के टक्कर में दोनों ही किस्मत वाले निकले, क्योंकि वह दोनों सुरक्षित हैं।