Happy Birthday Aditya Roy Kapur
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई (Mumbai) में एक पंजाबी हिंदू पिता कुमुद रॉय कपूर और एक यहूदी मां सैलोम आरोन के घर में हुआ था। उनके दादा रघुपत रॉय कपूर एक फिल्म निर्माता थे। आदित्य रॉय कपूर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके सबसे बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर थे। उनकी पत्नी एक्ट्रेस विद्या बालन है। आदित्य रॉय कपूर के दूसरे बड़े भाई कुणाल रॉय कपूर है जो एक एक्टर हैं। आदित्य रॉय कपूर एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। जिसके लिए वो क्रिकेट कोचिंग क्लासेज भी जाते थे, लेकिन उन्होंने छठी कक्षा के बाद क्रिकेट कोचिंग कक्षाएं छोड़ दिया था।

    आदित्य रॉय कपूर हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2009 में रिलीज म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वो साल 2013 में रिलीज रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ में लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अपनी मुख्य भूमिका निभाने के लिए वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार हासिल किए। उसके बाद आदित्य रॉय कपूर कई फिल्मों में अपने अहम भूमिका में नजर आए। जिसमें ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘दावत-ए-इश्क’, ‘फ़ितूर’, ‘ओके जानू’, ‘कलंक’, ‘मलंग’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्में शामिल है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by @adityaroykapur

    आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अगर हम बात करें उनके आगामी फिल्मों कि तो वो जल्द ही फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म ‘गुमराह’ साल 2018 में रिलीज तमिल फिल्म ‘थडम’ का हिंदी रीमेक है। यह पहली फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर एक साथ नजर आएंगे। वहीं आदित्य रॉय कपूर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं और होमी अदजानिया फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

    फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और डिंपल कपाड़िया भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस साल दिवाली पार्टियों में भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।