Navi Mumbai Chain Snatchers Arrest

Loading

नवी मुंबई: खारघर (Kharghar), उलवे और नवी मुंबई (Navi Mumbai,) के विभिन्न इलाके में महिलाओं के गले से सोने के हार, चेन और मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चेन स्नेचर (Chain Snatchers) को खारघर पुलिस ने (Kharghar Police) गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 4 लाख 75 हजार रुपए के सोने के गहने और एक बाइक बरामद की है। कोर्ट के आदेश पर इन दोनों को पुलिस की हिरासत (Police Custody) में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच के आधार पर उक्त दोनों को कल्याण के आंबिवली स्थित मंगल नगर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने नवी मुंबई के सागरी एनआरआई, नेरूल, वाशी और खारघर पुलिस स्टेशन की हद में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। इनके पास से अब तक 15 तोला सोने के गहने और उक्त अपराधों में इस्तेमाल की एक बाइक जब्त की गई है।

विशेष टीम का किया गया था गठन

खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव शेजवल के अनुसार, खारघर के सेक्टर-12 और सेक्टर-4 में रहने वाली एक युवती और महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक दाभोलकर, मानसिंह पाटिल, पुलिस निरीक्षक शिरीष यादव, फिरोज आगा आदि का समावेश था। इस टीम ने तकनीकी जांच और खबरी से मिली जानकारी के आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाले उक्त दोनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।