सिंगिंग रियलिटी शो से रिजेक्ट हुए अरिजीत सिंह, कैसे बने इंडस्ट्री के नंबर वन सिंगर..?

Loading

मुंबई : सुरों में सादगी, डेप्थ, रवानगी- है ना नायाब कॉम्बिनेशन ? लेकिन यही आज के सबसे प्रतिभाशाली गायक अरिजीत सिंह की खासियत है। अरिजीत सिंह की उससे भी बड़ी खासियत ये है कि उनकी आवाज बॉलीवुड के हर बड़े-छोटे कलाकारों पर शूट करती है। उनकी आवाज में एक विविधता के साथ गहराई भी है, जो उन्हें गायकों की भीड़ में सबसे अलग खड़ा करता है। अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन 25 अप्रैल को मानते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

किस्मत ने नहीं दिया साथ

25 अप्रैल, 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह ने बहुत छोटी उम्र से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। शुरुआत में वो केवल तबला बजाते थे। गायन तो उन्होंने काफी बाद में शुरू किया। अरिजीत सिंह को पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में देखा गया था। हालांकि अरिजीत सिंह इस शो के फाइनल में नहीं पहुंच पाए, लेकिन संजय लीला भंसाली को उनकी आवाज जम गई और उन्होंने अरिजीत को अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में पहला ब्रेक दिया। लेकिन दुर्भाग्य से ये गाना रिलीज ही नहीं हुआ।

शुरू हुआ कामयाबी का सफर

अरिजीत की किस्मत का दरवाजा तब खुला जब उनकी मुलाकात संगीतकार प्रीतम से हुई। प्रीतम ने उन्हें मर्डर-2 में गाने का मौका दिया। इस फिल्म के गाने ‘मोहब्बत’ से अरिजीत को पहचान मिलनी शुरू हो गई। अरिजीत सिंह की कामयाबी का असली सफर फिल्म ‘आशिकी 2’ से हुआ । इस फिल्म का ‘मेरी आशिकी तुम ही हो’ में अरिजीत की पुरकशिश आवाज ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद अरिजीत सिंह ने कई फिल्मों के लिए हिट गाने गाए। जो हर जगह गुनगुनाए जाते हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

सलमान को दे चुके हैं चुनौती

अमूमन अरिजीत सिंह काफी गुमसुम और खुद में खोये-खोये से दिखते हैं। लेकिन वक्त आने पर लोगों ने उनके तेवर भी देखे हैं। एक अवार्ड शो के दौरान जब सलमान खान ने उनकी गायकी पर कमेंट किया तो उन्होंने स्टेज पर ही सलमान को टका-सा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। सलमान खान से पंगा लेकर इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं है। लेकिन ये अरिजीत सिंह की प्रतिभा ही है, जिसके सामने सलमान खान का भी वश नहीं चल पाया। उन्हें चुनौती देते हुए अरिजीत सिंह आज भी इस पीढ़ी के नंबर वन गायक बने हुए हैं।