ipl-2023-final-csk-vs-gt-reserve-day-ms-dhoni-fans-slept-at-ahmedabad-railway-station

Loading

नयी दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच आज आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16 Final) का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मैच रविवार को खेला जाने वाला था। लेकिन, बारिश के चलते यह मैच पोस्टपोन किया गया। इसके चलते फैंस को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस रेलवे स्टेशन पर जमीन पर रात बिताते हुए नज़र आ रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फैंस है। धोनी को मैदान पर खेलता देखने के लिए कई लोग बड़ी दूर से अहमदाबाद पहुचें थे। इतनी दूर आकर अपने फेवरेट खिलाड़ी को बिना देखे वापस जाना फैंस को मंजूर नहीं था। इसलिए इन फैंस ने अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन (Ahmedabad Railway Station) पर रात गुज़ार दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए फैंस स्टेशन पर सोते हुए दिख रहे हैं।

अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं धोनी?

आईपीएल 2023 की शुरुआत से ही इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि, यह सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है। हालांकि, इस बात को लेकर धोनी ने कुछ कहा नहीं है। ऐसे में धोनी के फैंस जहां भी चेन्नई के मैच हुए, वहां अपने फेवरेट खिलाड़ी को खेलता हुआ देखने पहुंच जाते थे। चेन्नई हो या मुंबई, अहमदाबाद हो या दिल्ली, स्टेडियम में सिर्फ धोनी के फैंस ही नज़र आए हैं।