Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो

Loading

गुंटूर (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के वट्टीचेरुकुरु गांव में सोमवार को एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रथिपादु मंडल के कोंडेपाडु गांव से 25 लोग एक समारोह में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर से चेब्रोलू मंडल के जुपुडी गांव जा रहे थे, जिनमें से अधिकतर महिलाएं थीं।

गुंटूर के पुलिस अधीक्षक आरिफ हफीज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “दरअसल संकरी सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ट्रैक्टर पलट गया। किसी अन्य वाहन या वस्तु से टक्कर नहीं हुई।” अधिकारी ने बताया कि चालक के पास लाइसेंस नहीं था।