Samriddhi Highway Car Accident
समृद्धि हाईवे कार दुर्घटना

Loading

नागपुर: मुंबई नागपुर समृद्धि हाईवे (Samruddhi Highway Accident) पर फिर एक बार फिर कार का भयानक एक्सीडेंट होने की घटना सामने आई है। दिल दहला देने वाले इस हादसे में गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बारे में बताया गया है कि हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

आगे मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री छत्रपति संभाजीनगर से नासिक आ रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। कार की स्पीड तेज हो गई और सीधे हाईवे पर साइड बैरियर से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी लोग हवा में उछल गये। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाजीराव एकनाथ गांगुर्डे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निशा रामकिसन गाडगुल (उम्र-20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन चालक परमेश्वर पुंडलिक गडगुल, मीनाबाई रामकिसन गडगुल घायल हैं।

आपको बता दें कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम था। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया।

पुणे में भी एक हादसा

इसके अलावा आपको बता दें कि आज पुणे में भी एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पीएमपी बस के पहिए में पैर फंसने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे के दांडेकर ब्रिज के पास हुई। मृत महिला का नाम काशीबाई खुरगले है। दरअसल ये महिला सोमवार दोपहर पीएमपी बस में यात्रा कर रही थी। बस के पिछले दरवाजे से गुजरते समय उसका पैर पहिये में फंस गया। इस बार बस चालक ने लापरवाही से बस चला दी। जिससे यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आये दिन महाराष्ट्र में हादसे की घटनाए बढ़ती ही जा रही है।