CREDAI Aurangabad branch's new executive announced

    Loading

    औरंगाबाद. बिल्डरों (Builders) की देश स्तर पर कार्यरत संगठन क्रेडाई (CREDAI) के औरंगाबाद शाखा (Aurangabad Branch) की नई कार्यकारिणी का चयन हाल ही में हुआ है। इसमें अध्यक्ष पद पर आर्किटेक्ट नितिन बगडिया, सचिव पद पर अखिल खन्ना और खजिनदार के रुप में अनिल आग्रहारकर का चयन किया गया। इसी समय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का  भी चयन हुआ। नए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 13 अप्रैल को शाम 5 बजे ऑनलाइन होगा।

    नई कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी दो साल के लिए रहेगा। क्रेडाई यानी कॉन्फडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय़ा नामक निर्माण व्यावसायिकों की संगठन की ओर से  निर्माण व्यावसायिकों की  विविध समस्या, प्रश्नों को हल करना, सरकार और प्रशासन से संपर्क एवं संवाद, विविध नियम के अलावा नियमावली के बारे में जनजागृति, प्रशिक्षण आदि प्रश्नों पर हमेशा कार्य किया जाता। साथ ही समाज के एक महत्वपूर्ण घटक इस दृष्टिकोन से कई प्रकार के सामाजिक उपक्रम भी संगठन की ओर से निरंतर चलाए जाते हैं।  संगठन के तत्कालीन अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जबिंदा, सुनील बेदमुथा तथा उनके सहकार्य के नेतृत्व में कार्यरत कार्यकारिणी ने अपना दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। 

    कार्यकारिणी इस प्रकार है 

    अध्यक्ष- नितिन बगडिया, उपाध्यक्ष-विकास चौधरी, भास्कर चौधरी, संग्राम पटारे, अनिल मुनोत, आशुतोष नावंदर, सुनील बेदमुथा, इन्द्रजीत थोरात। सचिव- अखिल खन्ना, सहसचिव सुनील राका, अजीत बापट, रोहित सूर्यवंशी।कोषाध्यक्ष- अनिल अग्रहारकर, सह कोषाध्यक्ष- बालाजी येरावार। पीआरओ-सुशील धूत, सहसमन्वयक-पंजाब तौर, अखिल भालेकर। संचालक-मनोज रुणवाल, गोपेश यादव, विनोद अग्रवाल, प्रशांत अमिलकंठवार, समीर मालखरे, भावेन सुखिया, नीलकंठ  नागपाल। युथ विंग समन्वयक-सौरभ गुप्ता, वुमेन विंग  समन्वयक श्वेता भारतीया। शामिल है।