Have asked Hyundai to apologize for Pakistan-backed post on Kashmir: Govt
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के एक हुंडई डीलर (Hyundai Dealer) के ट्विटर से किए गए पोस्ट के बाद मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने ट्वीट करते हुए रविवार रात को कहा कि, कंपनी भारतीय राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने लोकाचार पर दृढ़ है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की प्रतिक्रिया तब आई है जब पाकिस्तान में हुंडई के एक डीलर ने कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

    दरअसल, पाकिस्तानी डीलर के पोस्ट पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी जिसके बाद कई लोगों की तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। ट्विटर पर हुंडई के बायोकॉट की मुहिम भी ट्विटर ट्रेंड करने लगी। कश्मीर सॉलिडेरिटी डे का समर्थन करते हुए एक संदेश पोस्ट किया था। इसमें ‘स्वतंत्रता के लिए संघर्ष’ कहा गया था।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद भारत में ट्विटर पर बायकाट हुंडई ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद हुंडई ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  एक बयान जारी किया। इस बयान में हुंडई मोटर्स इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, हुंडई मोटरइंडिया 25 से अधिक वर्षों से भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने मजबूत लोकाचार के लिए दृढ़ता से खड़े हैं।

    कंपनी ने अपने बयान में आगे लिखा है, हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाली अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को ठेस पहुंचा रही है। असंवेदनशील संचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। कंपनी इस तरह के विचार की कड़ी निंदा करती है।उन्होंने बयान में आगे कहा, भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत देश और नागरिकों की बेहतरी के लिए प्रयास जारी रखे जाएंगे।