File Photo
File Photo

    Loading

    विलासपुर: दुपहिया या चौपहिया वाहन (Two Wheeler & Four Wheeler) खरीदने के बाद मनचाहा नंबर लेने के लिए अक्सर उससे मोटी रकम वसूल की जाती है। फैंसी नंबर (Fancy Number) आरटीओ (RTO) द्वारा नीलामी (Auction) के जरिए बेचे जाते हैं। फिलहाल यह बात सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश (Himanchal Pradesh) में दोपहिया वाहनों के स्पेशल नंबर प्लेट (Special Number Plate) के लिए एक करोड़ से ज्यादा की बोली लग चुकी है। जब इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himanchal Pradesh CM Sukhvinder singh Sukhu) को हुई तो उन्होंने नीलामी (Auction) की पूरी जानकारी मांगी है। सुक्खू ने SDM चेतना खंडवाल से नीलामी की जानकारी मांगी है।

     बोली लगाने का आज आखिरी दिन 

    हिमाचल प्रदेश में विशेष नंबरों (Special Number) के लिए ई-नीलामी (E Auction) की जाती है। टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के नंबरों की बोली लगाने का आज 18 फरवरी आखिरी दिन है। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (Transport Dept) ने बताया कि टू व्हीलर का विशेष नंबर एचपी 99 – 9999 के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपये की बोली लगाई गई है। इसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर नंबर प्लेट की कीमत की चर्चा हो रही है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि कम बोली एक हजार रुपये तय किया गया था। इस नंबर की ई-नीलामी में कुल 26 लोगों ने भाग लिया। इस नंबर के अलावा और भी कई खास नंबरों पर लाखों रुपये की ऑनलाइन बोली लगी।

    सबसे बड़ी बोली लगाने वाले के पक्ष में रिज़र्व 

    नीलामी प्रक्रिया में सबसे बड़ी बोली लगाने वाले के पक्ष में रिज़र्व होगी। एचपी 99 हिमाचल प्रदेश का कोटखाई सब डिवीजनल ट्रांसपोर्ट नंबर है। तो बाइक का नंबर HP 99 – 9999 हो जाता है। कोटखाई SDM चेतना खंडवाल ने कहा कि ई-नीलामी की प्रोसेस पारदर्शी है और सभी को मौका दिया गया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी कहा है कि बोली और बढ़ सकती हैं। फिलहाल, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।