पैशन है लोगों को सुंदर बनाना: काव्या कर्णे

  • काव्या मेकओवर निखार रहा रूप

Loading

नागपुर. आज व्‍यक्तित्‍व को निखारने में मेकअप का बड़ा अहम रोल होता है। अगर व्‍यक्तित्‍व निखरा होगा तो आत्‍मविश्‍वास भी अधिक होगा। इसलिए मेकअप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी हो या कोई भी छोटे-बड़े समारोह के‍ लिए तैयार होते समय हर महिला की चाहत जहां सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की होती है, वहीं एक दुल्हन की चाहत एक सेलिब्रिटी की तरह दिखने की होती है।

महिलाओं और दुल्हन की इसी चाहत को संवारने और निखारने का कार्य पिछले 8 वर्षों से काव्या मेकओवर एकेडमी की काव्या (शिल्पा) कर्णे कर रही हैं। ‘नवभारत बी ब्यूटीफुल’ में काव्या कहती हैं कि उनका लोगों को सुंदर बनाना पैशन है। मेकअप खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ रूप को अधिक आकर्षक भी बनाता है। मेकअप के साथ-साथ वे अपनी तरफ से हैवी व यूनिक ब्राइडल ज्वेलरी देती हैं, जिससे दुल्हन की सुंदरता बहुत अधिक बढ़ जाती है।

ब्यूटी क्षेत्र में बनाया अलग मुकाम

स्किन टोनिंग में एक्सपर्ट काव्या आज नागपुर तक ही नहीं, बल्कि ऑल ओवर इंडिया में अपने काम के बदौलत जानी जाती हैं। शुरुआत से ही मेकअप में इंटरेस्ट होने के कारण उन्होंने मुंबई, दिल्ली के साथ दुबई से एडवांस कोर्स कर ब्यूटी क्षेत्र में एक अलग मुकाम बनाया। वे कहती हैं कि किसी भी ब्यूटीशियन को टोन और अंडर टोन की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए अच्छे ब्रांड के ही ब्यूटी प्रोडक्ट चुने जाने चाहिए। कम गुणवत्ता वाले ब्यूटी प्रोडक्ट से जहां साइड इफेक्ट हो सकता है, वहीं ब्यूटीशियन की इमेज भी खराब होती है।

लेंसेस के साथ आई लेशेस भी अच्छी गुणवत्ता वाले होने चाहिए। मेकअप में हमेशा नया-नया सीखकर जहां वे लोगों की सुंदरता को चार-चांद लगा रही हैं, वहीं वर्ष में 2 बार क्लास लेकर अपने स्टूडेंट्स को भी ब्यूटी क्षेत्र में एक्सपर्ट बना रही हैं। काव्या कहती हैं कि आज महिलाएं यू-ट्यूब व इंस्टा में देखकर उसी तरह के हेयरस्टाइल की डिमांड करती हैं। इसके लिए हम लोगों को हमेशा अपडेट रहना पड़ता है। हेयर स्टाइल हमेशा फेसकट के अनुसार होती है। 

दुल्हन के मेकअप में इंटरनेशनल, वाटरप्रूफ, एचडी, एयर ब्रश, वॉटर प्रूफ मेकअप होता है। मेकअप में सबसे कठिन न्यूड मेकअप होता है। दिल्ली में जी टाउन सोसायटी की तरफ से बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के हाथों बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड ले चुकीं काव्या कहती हैं कि आयुर्वेदिक ब्यूटी प्रोडक्ट त्वचा का सबसे अच्छा ख्याल रखते हैं और वे इसे ही उपयोग में लाती हैं।

रोजमर्रा में इसका रखें ध्यान

हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

हेल्दी स्किन के लिए बाहर से आने के बाद सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरफ साफ करें और रात में सोने के पहले भरपूर मात्रा मॉश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन हेल्दी और हमेशा चमकदार रहती है।

केमिकल युक्त प्रोडक्ट स्किन के लिए कितने सही हैं?

केमिकल युक्त प्रोडक्ट कुछ देर के लिए स्किन को अच्छा रख सकते हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट लगाने के बजाय हमेशा आयुर्वेदिक प्रोडक्ट लगाएं। फ्रूट में पपीता, केले का नेचुरल फेसपैक बनाकर उपयोग करना चाहिए। इससे त्वचा में हमेशा ताजगी बनी रहती है।

क्या सोशल मीडिया के नुस्खे अपनाए जा सकते हैं?

यू-ट्यूब या अन्य सोशल मीडिया में त्वचा को सुंदर और हेल्दी बनाने के लिए दिखाए जाने वाले नुस्खों को बिल्कुल न आजमाएं। इसके लिए हमेशा किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

दाग-धब्बे रहित चेहरे के लिए क्या करें?

दाग-धब्बे रहित चेहरे के लिए बादाम को कच्चे दूध में घिसकर लगाएं और भरपूर मात्रा में पानी पीएं। कम्प्यूटर, मोबाइल का उपयोग कम से कम करें।

आंखों के नीचे के डार्क सर्कल हटाने के लिए क्या करें?

डार्क सर्कल हटाने के लिए खीरा और आलू को कद्दूकस कर उसका रस लगाएं।

स्वस्थ और अच्छे बालों के लिए क्या करें?

स्वस्थ और सुंदर बालों के लिए केमिकल के बजाय आयुर्वेदिक शैम्पू का उपयोग करें। इसके साथ ही डाई से अच्छा मेहंदी के साथ आयुर्वेदिक पैक लगाएं। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है। साथ ही हाइलाइट्स कर अपने बालों को खराब न करें। अभी यह चलन में है, लेकिन इससे बाल खराब होते हैं। काले बाल भी इसके कारण सफेद हो जाते हैं। महीने में एक बार ही मेहंदी लगानी चाहिए। बालों में कंडीशनर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह भी केमिकल युक्त ही होता है।

कितने बार फेशियल किया जाना चाहिए?

कामकाजी व घरेलू महिलाओं को महीने में एक बार फेशियल कराना बहुत आवश्यक है। ऑइली त्वचा वालों को फ्राइड व जंक फूड से बचना चाहिए।