चिखली में फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

चिखली. केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनीकुमार चौबे का पुतला स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका. ज्ञात रहें कि, कुछ दिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ़

Loading

चिखली. केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनीकुमार चौबे का पुतला स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका. ज्ञात रहें कि, कुछ दिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका निषेध कांग्रेस की ओर से किया गया.

चौबे के विरुद्ध दर्ज की शिकायत
विधायक राहुल बोंद्रे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय शिवाजी महाराज पुतले चौक में इकठ्ठा हुए. यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनीकुमार चौबे के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. बाद में अपने साथ लाए चौबे के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर अपना निषेध जताया. इसके साथ ही विधायक बोंद्रे ने चिखली पुलिस थाने में जाकर चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस समय कांग्रेस के शहराध्यक्ष अतहरोद्दिन काझी, कृषि मंडी सभापति सचिन शिंगणे, प्रदीप पचेरवाल, किशोर कदम, सचिन बोंद्रे, एड. प्रशांत देशमुख, राहूल सवडतकर, एड. विलास नन्हई, शु•भ पडघान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.