GST
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. एक अच्छी खबर के अनुसार भारत (INDIA) ने ग्रॉस GST कलेक्शन (GST Collection) में नया रिकॉर्ड बनाया है। जी हाँ, अप्रैल 2022 में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए रहा है। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए है। इससे पहले बीते मार्च में GST कलेक्शन 1,42,095 करोड़ रुपए रहा था।

    पता हो कि जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार जीएसटी कलेक्शन किसी एक महीने में 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ है। यह आंकड़ा आज यानी रविवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है। 

    वित्त मंत्रालय की तरफ जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार मार्च के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.42 लाख करोड़ रुपये हुआ था। मार्च की तुलना में अप्रैल में यही जीएसटी कलेक्शन 26 लाख करोड़ रुपये अधिक हुआ। अर्थव्यवस्था के नजरिए से यह बेहद अच्छा संकेत है। इस प्रकार अप्रैल 2022 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है।

    अब बात अगर मार्च 2022 कि करें तो इसमें  कुल 7.7 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो फरवरी 2022 में सृजित 6.8 करोड़ ई-वे बिल से 13 प्रतिशत अधिक है। वहीं  इस वर्ष अप्रैल के दौरान जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च में दाखिल किए गए रिटर्न हैं। अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल हुए थे। इस राह पर चलते हुए इस बार भारत ने ग्रॉस GST कलेक्शन में 1,67,540 करोड़ रुपए का नया रिकॉर्ड बनाया है।