Aadhar card
File Photo

Loading

दिल्ली: भारतीयों के लिए आधार कार्ड (Aadhar) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और लगभग हर भारतीय (Indian) के पास यह पहचान पत्र होता है। साथ ही, सरकार समय-समय पर इस संबंध में अपडेट की जानकारी देती रहती है। दरअसल UIDAI आधार में कुछ बदलाव किए गए हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में…

माई आधार पोर्टल पर मुफ्त डॉक्यूमेंट अपडेट

 यूआईडीएआई (UIDAI) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आधार के लिए डॉक्यूमेंट अपडेट (Document Update) की सुविधा 14 जून तक मुफ्त है। यह बदलाव डिजिटल इंडिया (Digital India) पहल के तहत किया गया है। यूआईडीएआई भारतीयों से माई आधार पोर्टल पर मुफ्त डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह कर रहा है। पहले आधार पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 50 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब यूआईडीएआई ने अगले तीन महीने तक जानकारी अपडेट करने की मुफ्त सुविधा दी है। यानी आप अपने डॉक्यूमेंट को 15 मार्च से 14 जून 2023 तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं। सरकार ने यह जानकारी ट्विटर (Twitter) पर भी शेयर की है।

 इस सुविधा से आधार को जल्दी अपडेट करने में मदद मिलेगी

यूआईडीएआई भारतीयों से उनके डिटेल्स को फिर से वेरीफाई (Verify) करने के लिए आईडी प्रूफ (ID Proof) और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कह रहा है। खासकर अगर आपका आधार 10 साल पहले लिया गया था और यह अभी तक अपडेट नहीं हुआ है तो वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सरकार के मुताबिक, इस सुविधा से आधार को जल्दी अपडेट करने और बेहतर सर्विस (Service) मुहैया कराने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह सेवा केवल My Aadhaar पोर्टल पर मुफ्त है और आधार केंद्रों (Aadhar Kendra) पर 50 रुपये का शुल्क देय है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित लगभग 1,200 सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में लोगों को सेवाओं के डिस्ट्रीब्यूशन (Distribution) के लिए आधार-आधारित पहचान का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा बैंक (Bank) सहित कई अन्य सेवाएं भी आधार का उपयोग करती हैं।