
नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ देश में महंगाई की रफ़्तार अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। वही आज इसी क्रम में पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Rates) में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। जी हाँ, एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद अब यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 89.87 रुपए हो चुकी है।
Price of petrol & diesel in Delhi at Rs 98.61 per litre & Rs 89.87 per litre respectively today (increased by 80 paise)
In Mumbai, the petrol & diesel prices per litre at Rs 113.35 & Rs 97.55 (increased by 84 paise & 85 paise respectively)
(File pic) pic.twitter.com/9r1RQSvTH8
— ANI (@ANI) March 26, 2022
बता दें कि, कल भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। पता हो कि बीते चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में जरुरी बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले पांच दिनों के अंदर आज चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है।
क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें:
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
98.61 |
89.87 |
मुंबई |
113.35 |
97.55 |
कोलकाता |
108.02 |
93.01 |
चेन्नई |
104.43 |
94.47 |
रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।
क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।