Petrol-Pump
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. एक बार फिर आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol diesel rate) के नए रेट जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक आज यानी 2 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को थोड़ी राहत दी गई थी और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

    इसी प्रकार दिल्ली में पेट्रोल (Petrol price in delhi) आज 80 पैसे महंगा हुआ है. वहीं,आज  डीजल की कीमतों (diesel price in delhi) में भी 80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में, प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol price today)102.61 रुपये और डीजल की कीमत (diesel price today) 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: 

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    102.61

    93.87

    मुंबई

    117.57

    101.79

    कोलकाता

    112.19

    97.02

    चेन्नई

    108.21

    98.28

     

    हर रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें : 

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट : 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।