Rupee gained eight paise to 74.82 per dollar in early trade

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय आयात पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।

Loading

मुंबई. शेयर बाजारों के कमजोर रुख तथा डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर खुला। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय आयात पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा व्यापार युद्ध को लेकर आशंका बढ़ी है। इससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को रुपया 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। (एजेंसी)