sonu-nigam-does-not-want-to-make-his-son-nevaan-be-a-singer

इसी दौरान सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने बेटे निवान को लेकर बयान दिया है।

Loading

मुंबई. सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को पॉपुलर गायकों में से एक माना जाता है। सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपनी आवाज़ से कई लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। इसी बीच सोनू (Sonu Nigam) के फैन्स के लिए एक खुशख़बरी है। दरअसल, जल्द ही सोनू (Sonu Nigam) का नया म्यूजिक एलबम रिलीज़ होने वाला है। इसी दौरान सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने बेटे निवान को लेकर बयान दिया है। सोनू (Sonu Nigam)  ने कहा कि उनका बेटा निवान उनकी तरह सिंगर नहीं बनेगा, कम से कम भारत में तो बिलकुल नहीं।

हाल ही में सोनू(Sonu Nigam)  ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। इस इंटरव्यू के दौरान सोनू (Sonu Nigam) से पूछा गया कि, ‘क्या आपके बेटे को सिंगर बनने की इच्छा है।’ इस पर सोनू (Sonu Nigam) ने कहा, “नहीं, सच कहूं तो मैं उसे सिंगर बनाना ही नहीं चाहता। कम से कम भारत में तो बिल्कुल भी नहीं।  वह भारत में नहीं दुबई में रहता है। मैं उसे पहले ही भारत से बाहर ले गया हूं। वह पैदायशी सिंगर है लेकिन उसे जीवन में दूसरी चीजों में रुचि है। अब वह यूएई के टॉप मोस्ट गेमर्स में शुमार है।वह कई क्वालिटीज वाला बहुत होशियार बच्चा है। मैं उसे यह नहीं बताना चाहता कि उसे क्या करना है। देखते हैं वह क्या करना चाहता है।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

बता दें, बचपन में निवान अपने पिता के साथ कई बार स्टेज पर परफॉर्म करते नज़र आ चुके हैं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान निवान, सोनू (Sonu Nigam) के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भी गाना गाते नज़र आए थे।