मुंबई इंडियंस ने ठोके सर्वाधिक छक्के, पोलार्ड का नया रिकॉर्ड

Loading

– विनय कुमार

IPL T20, 2020 का दूसरा सुपर ओवर मैच 28 सितंबर को RCB और MI के बीच हुआ। आरोन फिंच (52), देवदत्त पडिक्कल (54) और एबी डिविलियर्स (55 *) की अर्धशतकीय पारी से स्कोर 3 विकेट के नुक़सान पर 201 हो गया। जवाब में, मुंबई इंडियंस (MI) इस विशाल स्कोर का चेज़ करने में ज़रूरत रन-रेट साथ जाने में सफल नहीं हो पाई। टीम ने 12वें ओवर तक चार विकेट भी गंवा दिए। लेकिन, मुम्बई इडियन्स (MI) ने भी एक यादगार धमाकेदार पारी खेली। ईशान किशन की 58 गेंदों में 99 और कीरोन पोलार्ड की 24 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी ने मैच को सुपर ओवर में का खड़ा किया। सुपर ओवर में RCB ने 8 रनों का पीछा करते हुए आख़िरी गेंद में चौका जड़कर सीजन का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस (MI) की पहली हार

IPL T20 टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) को पहली बार सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने दो सुपर ओवर के मुकाबलों पर कब्ज़ा किया है। पहला मैच 2017 में गुजरात लॉयन्स (GL) के खिलाफ हुआ था और दूसरा 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के।  बहरहाल, मुंबई इंडियंस (MI) से इस जीत के साथ RCB का भी सुपर ओवर Super Over) में जीत का रिकॉर्ड 2-1 हो गया है।

डिविलियर्स ने की गेल की बराबरी 

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिविलियर्स को IPL में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब 21वीं बार मिला। इसके साथ ही डिवीलियर्स IPL T20 के इतिहास में इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली। गेल ने IPL T20 में कुल 21 बार ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार जीते हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ी का कीर्तिमान 

मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बैट्समैन ईशान किशन की 99 रन की पारी अब एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा IPL T20 में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। 2011 में CSK के खिलाफ पॉल वाल्थाटी के नाबाद 120 और मनीष पांडे के 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद रन ही ईशान से पहले हैं।

99 पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी

ईशान किशन IPL T20 के इतिहास में 99 पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (DC) के खिलाफ विराट कोहली और 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पृथ्वी शॉ इस लीग में 99 पर आउट हो चुके हैं।

जयसूर्या, पोलार्ड और अब रिकॉर्ड किशन के नाम

28 सितंबर को खेले गए इस रोमांचक मैच में ईशान किशन की तरफ से जड़े गए 9 छक्के IPL T20 की एक पारी में किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक छक्के हैं। साथ ही, IPL T20 पारी में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा मारे गए संयुक्त तौर पर तीसरे सबसे अधिक छक्के हैं। 2008 में CSK के खिलाफ सनथ जयसूर्या और 2019 में KXIP के खिलाफ किरोन पोलार्ड ने क्रमशः 11 और 10 छक्के लगाए थे।

सुंदर का कसा हुआ स्पैल, पोलार्ड का कमाल

वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन देकर 1 विकेट लिया। अब IPL के एक मैच में आरसीबी (RCB) के गेंदबाज द्वारा संयुक्त तौर पर तीसरे सबसे कम रन हैं। 

इससे पहले 4 ओवर की गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल CSK के खिलाफ 2019 में IPL T20 में 1/6 का आंकड़ा प्राप्त कर चुके हैं, जबकि सैमुअल बद्री ने 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4/9 विकेट लिए, जहां उन्होंने हैट्रिक ली थी। अनिल कुंबले ने भी CSK के खिलाफ 2009 में 4 ओवर में केवल 12 रन दिए थे।

पोलार्ड- द रिकॉर्ड मैन 

कीरोन पोलार्ड IPL T20 टूर्नामेंट में 20 या उससे कम गेंदों में 3 अर्द्धशतक पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी हो चुके हैं। डेविड वार्नर, सुनील नरेन और के.एल. राहुल ने 20 या इससे कम गेंदों में 2-2 अर्द्धशतक बनाए हैं। पोलार्ड ने 2016 में KKR के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। और, 2013 के टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाई थी। इस ताज़ा सीज़न यानी IPL T20, 2020 में सोमवार 28 सितंबर को भी उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

अर्द्धशतक का एक और खेल:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया IPL T20 के इतिहास में दूसरा मैच है जिसमें 5 हाफ़ सेंचुरी (50+) लगी हैं। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच पहली बार पांच 50+ बने हैं।

IPL में सर्वाधिक छक्के मुंबई के नाम

इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने 16 छक्के जड़े, जो उनके द्वारा IPL T20 टूर्नामेंट में सबसे अधिक हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)के ख़िलाफ़ 2017 के सीज़न में 15 छक्के लगाए थे।

मुंबई इंडियंस की रिकॉर्ड साझेदारी 

इस रोमांचक मैच में ईशान किशन और पोलार्ड के बीच 119 रनों की साझेदारी थी, जो 5वें विकेट के लिए IPL T20  के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे ज़्यादा है। इससे पहले IPL T20 में 5वें विकेट के लिए रोहित शर्मा और एंड्रयू साइमंड्स की जोड़ी ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 102 * रनों की शानदार साझेदारी बनाई थी।