mobile
File Photo/Social Media

Loading

नई दिल्ली : बिहार बोर्ड (Bihar Board) के कक्षा 12वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा (Bihar Board Class 12th Result) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 14 मार्च यानी मंगलवार को पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब एक-दो दिन में रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

छात्र अपने रिजल्ट को ऑफिसियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 को छात्र एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। आप उसे SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाएं। 
  • अब यहां BIHAR 12 ROLL-NUMBER टाइप करें। 
  • इसके बाद इसे 56263 पर भेजना होगा। 
  • अब इसके बाद आपको रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा। 

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर जारी गाइडलाइंस के तहत हुई थी। जिसके बाद अब जल्द ही इसके नतीजे जारी किये जा सकते हैं।