CBSE RESULT
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE की कक्षा 12 वीं के लिए परिणाम 2022 को जारी कर दिया है। आज CBSE 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

    इसके साथ ही स्टूडेंट आज अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर पाएंगे। CBSE 12वीं के रिजल्ट फिलहाल परीक्षा संगम पर ही अपलोड किए गए हैं। बता दें कि इस साल का पास प्रतिशत 92.71% रहा है। वहीं बीते साल 99.37% स्टूडेंट पास हुए थे। इस बार ओवरऑल पासिंग परसेंटेज में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। परीक्षा में कुल 94.54% प्रतिशत लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 91.25% रहा।

    गौरतलब है कि, अब छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से भी सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए इस बार भी थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन अब छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट दो दिनों में ही हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर CBSE रिजल्ट, मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स आप डाउनलोड कर सकते हैं।

    ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट 

    • आप सबसे पहले CBSE का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic पर जाएं। 
    • अब यहां आपको होम पेज पर CBSE 12th Result term 2 2022 दिखाई देगा। अब नतीजों के आने के बाद यह लिंक अपने आप एक्टिव होगा। 
    • अब आप यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें और फिर लॉग इन करें। 
    • आप आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।

    Digi Locker पर ऐसे करें चेक

    • आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं। 
    • अब आप आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें। 
    • फिर आप ‘CBSE 12th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें। 
    • अब आपकी स्क्रीन पर आपको मार्कशीट नजर आएगी, अब इसे चेक और साथ ही डाउनलोड कर लें।