choreographer-saroj-khan-death-her-last-instagram-post-was-on-actor-sushant-singh-rajput

सरोज खान का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।इसके बाद आज सुबह ही सरोज खान को मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान ने निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Loading

मुंबई. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सरोज खान ने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरोज खान का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।इसके बाद आज सुबह ही सरोज खान को मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान ने निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

साल 2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी इस दुनिया को अलविदा कह रहा है। पिछले 6 महीनों में देश में लगभग 47 से ज्यादा सेलेब्स की मौत हो चुकी है। अब इस लिस्ट में सरोज खान का भी नाम शामिल हो गया है।

मालूम हो कि सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए था। सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद सरोज खान ने एक्टर के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था। इसमें सरोज खान ने बताया था कि उन्होंने कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं किया था। लेकिन वो एक्टर से कई बार मिली थीं। 

सरोज खान ने अपने करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की, जिसमें फिल्म ‘देवदास’ का ‘डोला रे डोला’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’ और ‘जब वी मेट’ का ‘ये इश्क हाय’ जैसे हिट गीत इनमें शामिल है। खान ने आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित के लिए गीत ‘तबाह हो गए’ की कोरियोग्राफी की थी। सरोज खान के जाने से सभी लोग दुखी हो गए है।