Munmun Dutt

मामले को बढ़ता देख अभिनेत्री मुनमुन ने तुरंत वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया और लोगों से माफ़ी भी मांगी थी।

    Loading

    FIR filed against Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Munmun Dutta for using casteist slur: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभाने वालीं अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) लगातार चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती दिखाई दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुनमुन दत्ता काफी ट्रोल हुई थी। इसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के ANI ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी है।

    आपको बात दें, अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने ये पोस्ट 10 मई को शेयर किया था। जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद उनके खिलाफ 26 मई को पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में अदाकारा के खिलाफ एट्रोसिटी की धारा 3 (प)(1)(त)(5)(4) के तहत केस दर्ज किया गया। शिकायत में आगे कहा गया है कि वीडियो में वह एक विशिष्ट समाज के लोगों की भावनाएं आहत करती दिखाई दी और खुद को बेइज्जाती महसूस हुई है। मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी फैंस फोल्लोविंग हैं। उनका ऐसा करना ठीक नहीं है।  इसलिए मुनमुन दत्ताग के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हेंी गिरफ्तार किया जाए।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

     

    आपको बता दें कि मामले को बढ़ता देख अभिनेत्री मुनमुन ने तुरंत वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया और लोगों से माफ़ी भी मांगी थी।