shekhar-suman-reaches-patna-to-meet-sushant-singh-rajput-father

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने भी #JusticeForSushantForum ट्रेंड भी शुरू किया है। इसके बाद अब शेखर सुमन ने सुशांत के परिवारवालों से मुलाकात की है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर सब लोग उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने भी #JusticeForSushantForum ट्रेंड भी शुरू किया है। इसके बाद अब शेखर सुमन ने सुशांत के परिवारवालों से मुलाकात की है।

शेखर सुमन ने पटना जाकर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी खुद शेखर सुमन ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शेखर सुमन सुशांत के पिता के.के सिंह के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। शेखर के साथ सुशांत के करीबी दोस्त और फिल्म मेकर संदीप सिंह भी नजर आ रहे है।

शेखर सुमन ने अपने पोस्ट में लिखा, “सुशांत के पिता से मुलाकात की।उनका दुख बांटा। हम कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बैठे रहे बिना एक-दूसरे से एक भी शब्द कहे। वह अब भी गहरे सदमे में हैं। मुझे लगा कि उनके साथ खामोश रहना उनका दुख बांटने का सबसे अच्छा तरीका होगा।”

इसके अलावा शेखर ने एक वीडियो भी शेयर किया है।इस वीडियो में शेखर सुमन सुशांत के घर से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। शेखर ने मीडिया को सुशांत के लिए बनाए गए फोरम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, वह वह कोशिश करते रहेंगे जब तक इस मामले में जांच आगे नहीं बढ़ती। वही, शेखर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “पटना में सुशांत के घर पर हूं… एक लड़ाई पूरी करनी है। कुछ भी हो जाए। हार नहीं मानूंगा।”

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट की माने तो, वह 6 महीनों से डिप्रेशन में थे। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर विवाद शुरू हो गया है।