Subramanian Swamy wants murder case registered in Sushant case, Vikas Singh also demands

इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर सवाल किया।

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है। इस मामले में हर रोज कुछ नया पता चल रहा है। सुशांत के पिता की FIR के बाद बिहार पुलिस मुंबई आ गई है। इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर सवाल करते हुए लिखा, “आखिर क्यों मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की है?”

स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा,”मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अनंतिम (प्रोविजनल) क्यों कहा गया है? दोनों का एक ही कारण है – डॉक्टरों को फॉरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। इसके लिए सुशांत के नाखून भी भेजे गए हैं।”

इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सामने आया था कि, सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है। इसलिए अनंतिम रिपोर्ट को लेकर किया गया ये दावा काफी महत्वपूर्ण है।

सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके बाद बिहार पुलिस मुंबई आ गई। अब बिहार और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।