Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बिगबॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा चर्चा में होती हैं। कभी उनके कंट्रोवर्सी की वजह से तो कभी अपनी मस्ती वाले अंदाज़ के वजह से तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के वजह से। राखी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बिग बॉस के घर में भी हमने देखा किस तरीके से राखी अपनी परेशानियों को साइड में रख कर सिर्फ अपने दर्शकों को एंटरटेन करने में लगी थी। एक्ट्रेस का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। राखी ‘बिग बॉस 14’ के बाद से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इन दिनों उन्हें हर मुद्दे पर अपनी बात रखते देखा जा रहा है। वह लगातार मीडिया से बात करती दिखती हैं। वहीं राखी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

    बिग बॉस के घर के अंदर भी राखी को कई बार विकास का साथ देते हुए देखा गया था। घर से निकलने के बाद भी दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विकास गुप्ता राखी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी पार्टी का मालूम पड़ता है। जहां राखी शिमरी रेड जंप सूट में नजर आती हैं। वहीं विकास कुर्ता और जींस में नजर आते हैं। वहीं पैपराजी को देख विकास राखी को अपनी  गोद में उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धूम मचा रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    आपको बता दें जल्द ही राखी सावंत का नया गाना ‘लॉकडाउन’ रिलीज होगा। इससे पहले राखी का एक और म्यूजिक वीडियो ‘ड्रीम में एंट्री’ रिलीज हुआ था। इस गाने को फैंस द्वारा काफी प्यार मिला। हाल ही में इस गाने के 20 मिलियन होने की खुशी में सेलीब्रेशन करते भी देखा गया था।