अक्षय कुमार के बर्थडे से एक दिन पहले मां ने ली अपनी अंतिम सांस, एक्टर के आंखों से छलके आंसू
अक्षय कुमार के बर्थडे से एक दिन पहले मां ने ली अपनी अंतिम सांस, एक्टर के आंखों से छलके आंसू

    Loading

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) ने आज सुबह अपनी अंतिम सांस ली हैं। आज सुबह ही अक्षय कुमार की मां के निधन की बुरी खबर सामने आई हैं। अप्पनइ मां अरुणा भाटिया के निधन की जानकारी खुद एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी हैं। बता दे कि अक्षय कुमार की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और अब उनके निधन की खबर सामने आई हैं। आपको बता दे कि अरुणा भाटिया मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट थी और आज सुबह उनके निधन की खबर सामने आई हैं। 

    अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए अखसे कुमार ने लिखा,’ ‘मेरी मां मेरा सब कुछ थीं और आज मैं बहुत ही असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास पहुंच चली गई हैं| मैं आप सभी के प्रार्थनाओं का बेहद सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति’ अक्षय कुमार के इस जानकारी के बाद सेलेब्स और फैंस लगातार कमेंट कर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    आपको बता दें कि, अक्षय कुमार के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। 9 सितंबर 2021 को बॉलीवुड के खिलाडी अक्षर कुमार अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। मगर उनके बर्थडे के एक दिन पहले ही उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। आपको बता दे कि अक्षय कुमार अपनी मां अरुणा भाटिया के बेहद करीब थे और उनसे बेहद प्यार भी करते थे। ऐसे में अब अक्षय कुमार शायद ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करें।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    बता दे कि मंगलवार को है एक्टर ने अपने फैंस से मां के लिए दुआ मांगने के लिए आग्रह किया था। अक्षय ने लिखा था, मेरी मां को लेकर आप सभी कि चिंता देखकर काफी इमोशनल हूं | यह मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल समय है। ऐसे में मुझे और मेरी मां को आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।’ बता दे कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया 77 साल की थी। कुछ साल पहले ही उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उन्होंने कई सारी फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं जिनमें फिल्म अक्षय की फिल्म हॉलिडे, नाम शबाना और रुस्तम रह चुकी हैं।