प्रेगनेंसी ग्लो से चमका आलिया भट्ट का चेहरा, पुर्तगाल से शेयर की नई तस्वीरें

    Loading

    मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों लाइफ के सबसे खास फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इस साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी करने के बाद वह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। अभिनेत्री ने खुद पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया था। उन्होंने सोनोग्राफी सेशन की एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। इसी बीच आलिया ने पुर्तगाल से नई तस्वीरें साझा की हैं।

    तस्वीर में, आलिया ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई नजर आ रही है, अपने बालों को खुला रखा था। अभिनेत्री टहलने के लिए बाहर निकली थी और धूप के दिन का आनंद लेते हुए एक खूबसूरत अपनी तस्वीर ली है। इस दौरान आलिया के चेहरे पर मैटरनिटी ग्लो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वहीं आलिया ने पोस्ट की हुई दूसरी तस्वीर में वह अपनी छाया के साथ दिखाई दी। आलिया ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘अपने साथ टहलने से कुछ भी ठीक नहीं हो सकता।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया बहुत जल्द निर्देशक अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी। पहली बार अभिनेत्री पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती भी नजर आएंगी। इस बिग बजट फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा, आलिया करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को पर्दे पर दस्तक देगी।