
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक मुस्कुराती तस्वीर साझा की है।
Arjun Kapoor remembers mom on ninth death anniversary: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही वह अपनी मां मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के भी बेहद करीब थे। 9 साल पहले उनकी मां मोना शौरी का निधन हुआ था। गुरुवार को अपनी मां की पुण्यतिथि पर अभिनेताअर्जुन कपूर बेहद इमोशनल होते नजर आए। अभिनेता ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। इसके साथ अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर भी साझा की है।
अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘9 साल हो गए हैं… मुझे आप की बहुत याद आती है… वापस आ जाओ ना…।’ अभिनेता का यह पोस्ट उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा हैं। अर्जुन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर की तरह उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर भी अपनी मां को याद करती दिखाई दी। उन्होंने भी सोशल मीडिया एक भावुक पोस्ट शेयर किया और लिखा ‘
View this post on Instagram
बता दें, अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस के करीब रहने की कोशिश में रहते हैं।