Akash Ambani Daughter Name
Photo - akashambani_fc/Insta

Loading

मुंबई : बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हाल ही में अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ था। जिसका इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से था। वहीं अब अंबानी फैमिली ने 31 मई, 2023 को जन्मी नए मेंबर के नाम का खुलासा कर दिया है। अंबानी फैमिली ने एक स्वीट मैसेज के साथ बेबी गर्ल के नाम का खुलासा किया है।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लाडली का नाम ‘वेदा आकाश अंबानी’ रखा है। बता दें कि वेदा का संस्कृत मतलब ‘ज्ञान’ होता है। अंबानी फैमिली द्वारा जारी किया गया बेटी के नामकरण का कार्ड आकाश अंबानी के फैन पेज पर भी शेयर किया गया है। कार्ड में लिखा है, “भगवान श्री कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से, पृथ्वी अपनी छोटी बहन, वेदा आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए एक्साइटेड हैं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)

बता दें कि पृथ्वी आकाश अंबानी आकाश अंबानी के बड़े बेटे हैं। जिसका जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था। NMACC के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान श्लोका मेहता ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद वो कई मौकों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। श्लोका मेहता ने 31 मई, 2023 को अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।