‘द नाइट मैनेजर-2’ में दमदार रोल में दिखेंगे अनिल कपूर, 30 जून को होगी रिलीज

Loading

मुंबई: डिज्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ये सीरीज काफी हिट रही थी। अब इस सीरीज का अगला भाग आगामी 30 जून को रिलीज हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर एक बार फिर जबरदस्त रोल में नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर इस सीरीज में  एक हथियार डीलर की भूमिका में होंगे। अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी इस सीरीज में अहम किरदार निभाएंगे। आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ इस सीरीज में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी की भी अहम भूमिका है।

बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ सीरीज पहले यूके में रिलीज हुई थी। फिर भारत में इसका रीमेक बनाया गया है। सीरीज का पहला पार्ट फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। पहले पार्ट के सक्सेसफुल होने के बाद अनिल कपूर के फैंस लगातार दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस सीरीज का दूसरा सीजन 30 जून के डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा। ‘नाइट मैनेजर पार्ट 2’ के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं। सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है।