
मुंबई : ‘एवेंजर्स’ (Avengers) हॉलीवुड (Hollywood) स्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) स्नो प्लोइंग (Snow Plowing) के दौरान एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। वहीं इस खबर को सुनकर उनके फैंस भी काफी उदास हो गए है। वो उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
जेरेमी रेनर के एक्सीडेंट पर उनके दोस्त बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर भी काफी परेशान हुए। उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की है। वहीं अब सर्जरी होने के बाद जेरेमी रेनर के हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे खुद जेरेमी रेनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दिया है। जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी शेयर किया है। जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आप सबको आपके अच्छे शब्दो के लिए धन्यवाद। मैं अब टाइप करने के लिए बहुत परेशान हूं। लेकिन मैं आप सभी को प्यार भेजता हूं।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर ने भी जेरेमी रेनर को ढ़ेरों प्यार भेजा है। उन्होंने जेरेमी रेनर के लेटेस्ट पोस्ट पर पांच रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। बता दें कि जेरेमी और अनिल कपूर ने साथ मिलकर फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल’ में काम किया था। जेरेमी रेनर के इस हेल्थ अपडेट पोस्ट को अब तक 37 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
गौरतलब है कि न्यू ईयर ईव पर हैवी स्नो स्ट्रोम के बाद जेरेमी रेनर घर के बाहर जमी बर्फ को हटाने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान प्लोइंग मशीन उनके पैर पर आ गई। जिससे वो हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी दो सर्जरी हुई और अब वो पहले से ठीक हैं। ये खबर उनके फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है।