Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: टीवी की पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। पहले इस शो के कई कलाकारों ने निर्माता असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी मुश्किलें बढ़ाई। अब शैलेश लोढ़ा के साथ असित मोदी के चल रहे विवाद में उन्हें करारा झटका लगा है। कोर्ट ने असित मोदी को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए शैलेश लोढ़ा उनके पैसों का भुगतान करने का आदेश दिया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tarakmaheta Komedi (@tarakmahetakomedy)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के बाद असित मोदी अब शैलेश लोढ़ा को 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपये देंगे, जो कोर्ट का आदेश है। शैलेश इस फैसले से बेहद खुश हैं और उन्होंने इसे सच्चाई की जीत बताया है। उनके मुताबिक ये लड़ाई कभी पैसे की नहीं, बल्कि सच्चाई और स्वाभिमान की थी।

बता दें कि तारक मेहता का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा ने निर्माता असित मोदी के खिलाफ बकाया राशि न देने के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा ने निर्माता असित मोदी के खिलाफ कानूनी मुकदमा जीत लिया है। कोर्ट का फैसला शैलेश के पक्ष में आया है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने पिछले साल अप्रैल में ये शो छोड़ दिया था। उन्होंने 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हाथ मिलाया और 14 साल बाद अप्रैल 2022 में शो छोड़ दिया। उनकी जगह सचिन श्रॉफ ‘तारक मेहता’ की भूमिका निभा रहे हैं।