राज कपूर की बायोपिक बनाना चाहते हैं रणबीर कपूर, जाहिर की इच्छा!

Loading

मुंबई: रणबीर कपूर ने अपने छोटे से करियर में हर तरह की भूमिका निभाई है। रणबीर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ में निगेटिव शेड्स वाली भूमिका के जरिए उन्होंने एक और ख्वाहिश पूरी कर ली है। लेकिन रणबीर कपूर की एक और ख्वाहिश है जिसे वो हर हाल में पूरा करने की इच्छा रखते हैं। वो ख्वाहिश है अपने दादाजी राजकपूर की पूरी कहानी को परदे पर उतारने की।

हाल ही में रणबीर ने राजकपूर की बायोपिक बनाने की ख्वाहिश जताते हुए कहा कि, ‘मैं चाहता हूं कि मैं उनकी बायोपिक बनाऊं, लेकिन एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक डायरेक्टर के रूप में मैं इस पर काम करूं। क्योंकि मेरा मानना है कि उनके बारे में मुझसे बेहतर शायद कोई बता पाएगा। मैं उनकी जीवन को एक प्रोपेगेंडा फिल्म के तौर पर पेश नहीं करना चाहता।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Animal The Film (@animalthefilm)

राज कपूर को अपना प्रेरणास्रोत मानते हुए रणबीर ने कहा कि, ‘मुझे गर्व है कि मैं राज कपूर का पोता हूं। इसे मैं एक जिम्मेदारी के तौर पर लेता हूं। दादाजी  ने हमारे खानदान के लिए जो किया और उनके कारण दुनिया में हमें जो महत्व मिला, इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। कपूर खानदान से होने की वजह से मुझे फिल्मों में आसानी से ब्रेक मिल गया, जबकि दूसरों को थोड़ी मुश्किल जरूर होती है।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓡𝓪𝓳 𝓚𝓪𝓹𝓸𝓸𝓻 |👑 (@rajkapoorsahab)

 
14 दिसंबर की तारीख रणबीर कपूर के साथ ही हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास है। इस दिन बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की जयंती मनाई जाती है। हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर बेशक अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जिक्र जितना कम हो उतना ही कम है। इसी मौके पर रणबीर ने राज कपूर की बायोपिक के बारे में बात करते हुए अपनी इच्छा जताई है।