Farhan Akhtar Daughter Graduation Ceremony
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्टर की बड़ी बेटी शाक्या ने हाल ही में उन्हें प्राउड फिल करवाया है। फरहान अख्तर बीते मंगलवार को पूरी फैमिली के साथ शाक्या (Shakya Akhtar) के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस प्राउड मूवमेंट में फरहान अख्तर की एक्स वाइफ अधुना भबानी (Adhuna Bhabani) भी शामिल हुई थीं।

फरहान अख्तर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें तस्वीरों के साथ वीडियो भी है। फरहान अख्तर द्वारा पोस्ट किए गए पहली तस्वीर में फरहान अख्तर के साथ पत्नी शिबानी दांडेकर, एक्स वाइफ अधुना भबानी, बेटी शाक्या, पिता जावेद अख्तर, मां हनी ईरानी और जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में पूरे परिवार के चेहरे पर स्माइल देखी जा सकती है। सभी शाक्या का हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

वहीं एक वीडियो में शाक्या कॉलेज की डिग्री लेती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में फरहान अख्तर बेटी शाक्या और एक्स वाइफ अधुना भबानी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा, “हमारी ग्रेजुएट शाक्या को बधाई। एक परिवार के रूप में वहां उपस्थित होना और आपकी उपलब्धि का जश्न मनाना एक गौरवपूर्ण क्षण है। आगे और ऊपर.. दुनिया आपकी है।” फरहान अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शाक्या को बधाईयां दे रहे हैं।