Manish Malhotra
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखते हुए अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। जिसका नाम ‘स्टेज 5’ (Stage 5) है। इस खबर को खुद मनीष मल्होत्रा ने अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो शेयर करते हुए लिखा, “बचपन से ही मेरे मन में कपड़े, रंग और फिल्मों के प्रति एक निश्चित रुचि रही है। मैं कपड़े, बनावट और संगीत से आकर्षित था और एक दिन भारतीय सिनेमा का हिस्सा बनने की लालसा से हर फिल्म देखता था। कपड़ों के प्रति आकर्षण ने मुझे एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने और फिर कई वर्षों के बाद अपना लेबल शुरू करने के लिए प्रेरित किया। फिल्मों में 3 दशक बिताने के बाद आज मैं आपके लिए ‘स्टेज5’ प्रोडक्शन पेश कर रहा हूं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

उन्होंने आगे लिखा, “एक ऐसी कंपनी जो हर जगह से अलग-अलग आर्टिस्टिक आवाजों को मौका देगी और कहानियों की विविधता पर ध्यान देगी, निर्देशकों, लेखकों, कलाकारों के साथ सहयोग करेगी, जो न केवल प्रतिभाशाली हैं, लेकिन एक अनोखा नया नजरिया भी है।” मनीष मल्होत्रा के इस पोस्ट पर अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी के बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

बता दें कि अभी हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने दिल्ली के नोएडा में अपना नया एटेलियर का काम शुरू किया है। मनीष मल्होत्रा के लेबल को 18 साल पूरे हो चुके हैं।