Mika Singh On Sonu Nigam
Photo - Mika Singh Twitter

    Loading

    मुंबई : सिंगर (Singer) सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ सोमवार को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट (Music Concert) के दौरान हुए हाथापाई (Scuffle) पर म्यूजिक इंडस्ट्री में मानों हलचल सी मच गई है। सभी इस हादसे से बेहद शॉक्ड हैं। वहीं अब इस मामले पर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने भी रिएक्ट किया है। सिंगर ने सोनू निगम के साथ हुए इस धक्का-मुक्की हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सोनू निगम के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर किया है।

    उन्होंने लिखा, “यह बहुत दुखद और चौंकाने वाला है कि सम्मानित गायक सोनू निगम पर हमला किया गया, वह भी मुंबई में।” उन्होंने आगे लिखा, “जब भी मैं भारत के उत्तरी भाग में शो करता हूं तो मेरे साथ कम से कम 10 बॉडीगार्ड होते हैं, लेकिन मुंबई में मेरे साथ बॉडीगार्ड नहीं होते क्योंकि यह भारत का सबसे सुंदर और सबसे सुरक्षित शहर है।” बता दें कि मीका सिंह के अलावा भी कई सिंगर्स सोनू निगम के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं।

    सिंगर शान ने भी अपने दोस्त सोनू निगम के साथ हुए इस हादसे पर निराशा जताते हुए ट्वीट कर कहा था कि मैं इस बात से निराश हूं और घृणा कर रहा हूं कि मुंबई में ऐसा हुआ है, एक शहर जो अपने कानून और व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। एक साथी कलाकार के रूप में, एक प्रशंसक, बिरादरी के हिस्से के रूप में मुझे उम्मीद है कि अधिकारियों द्वारा इस उपद्रवी कदाचार और हिंसा के लिए जिम्मेदार बदमाशों के खिलाफ कुछ कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि सोनू निगम के साथ 21 फरवरी को हुए धक्का-मुक्की घटना में सिंगर रब्बानी खान सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। इस घटना में शिवसेना के उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर आरोप लगा है। जिसके खिलाफ सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया है। बता दें कि यह पूरा विवाद एक सेल्फी को लेकर हुआ था।