Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति आदिल के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह इस वक्त जेल में है और जेल के अंदर से ही मारने की साजिश रच रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IndiaTV (@indiatvnews)

कितना सच है राखी का आरोप?

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा है कि-‘जिसे बचाने वाला अल्लाह है उसे कोई नहीं मार सकता।’ वीडियो के आखिर में राखी कहती हैं कि तुम मुझे प्रॉपर्टी के लिए या फिर बदला लेने के लिए मारना चाहते हो क्या? फिलहाल राखी सावंत का यह आरोप कितना सच्चा है और कितना झूठा यह तो अब जांच के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि राखी सावंत ने कुछ महीने पहले बिश्नोई गैंग द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप लगाया था।

क्या था मामला?

बता दें कि राखी सावंत का अपने पति आदिल खान से लंबे अरसे झगड़ा चल रहा है। राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने आदिल पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद राखी की शिकायत पर पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया था।