Raveena Tandon
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। यह एक्ट्रेस के डांस का एक वीडियो है। जिसमें उन्हें नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल (Norwegian Dance Group Quick Style) के साथ अपने हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Paani) पर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

जहां गाने के बिट्स शुरू होते ही डांस ग्रुप डांस करना शुरू कर देते है जबकि एक्ट्रेस पीछे से निकलती हुई सामने आती है और थिरकने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को ब्लैक कलर के टॉप और ब्लू जींस में देखा जा सकता है। रवीना टंडन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अलग जब आप इसे मूल के साथ करते हैं।” साथ ही उन्होंने एक वायलेट हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अब उनका ये डांस वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

गौरतलब है कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘मोहरा’ का है। इस गाने को अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘मोहरा’ में रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे।