taali teaser,taali teaser trailer,taali teaser out,teaser,sushmita sen taali first look out,taali first look teaser,taali first look out,taali movie teaser,taali short film,its filmy,first look out,taali series teaser,de tali teaser,taali teaser trailer update,taali teaser reaction,taali web series teaser,taali webseries teaser,taali webseries official teaser,aavash films,taali motion poster teaser,teaser 3,film,kabli pulao teaser 3, sushmita sen,sushmita sen taali look,taali sushmita sen,sushmita sen taali,sushmita sen taali first look out,sushmita sen transgender look,sushmita sen taali first look,taali first look,sushmita taali first look,sushmita sen lalit modi,taali first look sushmita sen,taali sushmita sen first look,taali,sushmita sen transgender,taali sushmita sen webseries,taali sushmita sen webseries announcement,sushmita sen upcoming webseries,taali movie sushmita sen
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ताली’ (Taali) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने एक महीने पहले अपना हार्ट सर्जरी करवाया है। हालांकि, अब वो बिल्कुल ठीक हैं। आज यानि 31 मार्च को ‘इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वो ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक सवाल सुना जा सकता है, “क्यों बजती है ताली, बस कुछ रुपये मांगने के लिए, आपका ध्यान खींचने के लिए, अपना गुस्सा निकालने के लिए या अपनी घुटन छुपाने के लिए, क्या इसीलिए बजती रहेगी ताली?”

जिसपर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन कहती हैं, “नहीं, अब ताली बजेगी हौसला बढ़ाने के लिए, एक नई पहचान दिलाने के लिए, गूंज से आसमान हिलाने के लिए, सिर्फ हाथ ही नहीं दो दिल मिलाने के लिए भी।” वीडियो शेयर कर सुष्मिता सेन ने लिखा, “अब ताली बजेगी हौसला बढ़ाने के लिए!!! दृश्यता के इस अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस आइए हम सभी के लिए एक अधिक समावेशी और समान दुनिया बनाने के लिए हाथ मिलाएं! पेश है प्यार, शक्ति और एकता की इस शक्तिशाली यात्रा के लिए !!” 

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन सीरीज ‘ताली’ में गौरी सावंत के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज से सुष्मिता सेन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो चुका है। इस सीरीज का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं।