Hina Khan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) हिना खान (Hina Khan) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने विश्वासघात शब्द लिखा था। जिसके सामने आने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे थे कि उनके लव लाइफ में कुछ उथल-पुथल चल रही हैं। फैंस यह सोच रहे थे कि शायद हिना खान का उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप हो गया है। वहीं अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर कर अपने पुराने इंस्टा स्टोरी वाले पोस्ट से पर्दा उठा दी हैं।

    दरअसल, हिना खान ऐसा पोस्ट करके अपने अपकमिंग सीरीज का प्रमोशन कर रही थी। जी हां, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई सीरीज ‘षड़यंत्र’ का टीजर शेयर की हैं। जहां कई राज बेनकाब होंगे, कई सच्चाई का खुलासा होगा। उन्होंने सीरीज का टीजर शेयर कर कैप्शन मने लिखा, ‘मैं फंसी हु झूठ और फरेब के जल में, किसने रचा ये ‘षड़यंत्र’ इस सीरीज में हिना खान के साथ चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

    उनके इस पोस्ट से यह बात साफ हो गई है कि हिना खान का रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप नहीं हुआ है। वहीं फैंस सीरीज का टीजर देखकर सीरीज को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।