Grammy Awards 2022
Photo Credit- Grammy Twitter

    Loading

    मुंबई : ग्रैमी अवार्ड 2022 (Grammy Award 2022) के विजेताओं (Winners) की घोषणा (Announcement) हो चुकी है। इस 64वें ग्रैमी अवार्ड्स में पाकिस्तानी सिंगर (Pakistani Singer) अरूज आफताब (Arooj Aftab) ने ग्रैमी अवार्ड 2022 को हासिल किया है। वो इस ग्रैमी अवार्ड को जितने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनी है। वो इस अवार्ड के लिए अपना नाम सुनते ही खुशी से झूम उठी। उन्हें ये अवार्ड ‘मोहब्बत’ गाने के लिए मिला है। अरूज आफताब को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    उन्होंने जब अपना नाम सुना तो उन्हें ये विश्वास ही नहीं हुआ। अरूज आफताब ने अवार्ड मंच से इस अवार्ड को हासिल करके बोली कि उन्हें इस सम्मान से इतनी खुशी मिली है कि वो कहीं बेहोश न हो जायें। उन्होंने अपने इस सम्मान के लिए ग्रैमी का धन्यवाद भी किया है। ग्रैमी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

    अरूज आफताब के इस अवार्ड को हासिल करने के बाद उन्हें सभी के शुभकामनाएं आना चालू हो गए है। अरूज आफताब ने संगीत की पढाई भी की है। उन्होंने इसकी पढाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से की है और आज वो काफी खुश है।