होटल स्टाफ ने जूनियर एनटीआर को दिया सरप्राइज, जापान से सामने आया जबरदस्त वीडियो

    Loading

    मुंबई: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘RRR’ न केवल देश में, बल्कि विदेशी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों का अभिनय की खूब वाहवाही हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) कोमाराम भीम के किरदार में दिखाई दिए थे। जबकि राम चरण ने अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1920 के दशक के भारत पर आधारित थी। फिल्म में दोनों क्रांतिकारियों को दिखाया गया है जोकि अपने देश के लिए लड़ते दिखाई दे रहे है। इस समय जूनियर एनटीआर और राम चरण मैग्नम ओपस को बढ़ावा देने के लिए जापान में हैं।

    जैसे ही अभिनेता जूनियर एनटीआर जापान में एक होटल में पहुंचते होटल के स्टाफ ने उन्हें हैरान कर दिया। होटल स्टाफ ने अभिनेता को गिफ्ट में एक नोट दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। आप भी नजर डाले- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

     

    बता दें, आरआरआर टीम ने हाल ही में ऑस्कर 2023 के लिए एक अभियान शुरू किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता से लेकर सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों सहित विभिन्न श्रेणियों में अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, अकादमी पुरस्कारों के लिए आधिकारिक नामांकन सूची का अभी इंतजार है।