Kajal Aggarwal
Photo - Kajal Aggarwal Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) अपने प्रेग्नेंसी के दौरान से ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पल-पल की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो अपने बेटे नील किचलू (Neil Kitchlu) के साथ नजर आ रही है। नील किचलू चार महीने के हो गए हैं। तस्वीर में अभिनेत्री अपने बेटे को प्यार-दुलार करती नजर आ रही हैं।

    काजल अग्रवाल बेड पर बैठी हैं और बेटे नील किचलू को गोद में लेकर उसके हाथों को चूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जीवन के प्यार को 4 महीने मुबारक हो नील किचलू और सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!’ उनके इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक नील किचलू को अपना प्यार दे रहे है। उनके इस तस्वीर को अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

    गौरतलब है कि काजल अग्रवाल ने साल 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी और 2022 में नए साल पर अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान की थी। काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने नील किचलू रखा। काजल अग्रवाल अक्सर अपनी और अपने पति के साथ बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसमें ये कपल अपने पैरेंट्स होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते नजर आते हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू का जन्मदिन था। जिसपर अभिनेत्री ने अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने गौतम किचलू के लिए एक प्यारा भरा नोट भी लिखा था।