Karthik Aryan
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के चार्मिंग (Charming) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) को फिर एक बार किसी से प्यार (Love) हो गया है। जी हां, आइए जानते है। कौन है वो जिसने कार्तिक आर्यन को अपने प्यार का दीवाना बना लिया है। अभिनेता किसी लड़की के प्यार में नहीं, बल्कि उनके द्वारा लाए क्यूट डॉगी के प्यार में रम गए है। जी हां, आपने सही सुना अभिनेता को एक डॉगी से प्यार हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने और डॉगी के तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है। 

    उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘कटोरी… मैं फिर से प्यार में हूं। दरअसल, अभिनेता ने अपने डॉगी का नाम कटोरी रखा है। अब इनके पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके इस नए प्यार को पसंद कर रहे है और अपनी प्यारी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। अभिनेत्री रकुल प्रीत ने इस पोस्ट को लाइक करते हुए अपने कमेंट में लिखी ‘कटोरी कितना प्यारा नाम है’, वहीं फिल्म निर्देशक फराह खान ने लिखा ‘बहुत सुंदर….दोनों’, भूमि पेड़नेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखी ‘वाह…दिल पिघल रहा है’।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    इन्स्टाग्राम आईडी भी बना दी है

    अभिनेत्री कीर्ति सनोन भी तस्वीर को लाइक करते हुए लिखी ‘वाह!!!! माल्टीज़? पूडल? या बिचोन? बिल्कुल वैसा ही दिखता है, जब वह बच्चा था तो डिस्को कैसा था!’ अब तक इस पोस्ट को 10 लाख से अधिक लोगों ने अपना प्यार दिया है। इतना ही नहीं एक बड़ी चौकाने वाली बात तो यह है, की कार्तिक आर्यन ने कटोरी के नाम से इन्स्टाग्राम आईडी भी बना दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    9 हजार से अधिक फैन फॉलोइंगस है

    कटोरी के इन्स्टाग्राम पर उसके 9 हजार से अधिक फैन फॉलोइंगस है। वहीं अगर हम बात करें, कार्तिक आर्यन के वर्कआउट की तो अभिनेता कई आगामी फिल्मों में अपना दमदार किरदार निभाने वाले है। जिसमें ‘शहजादा’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘कैप्टन इंडिया’, और ‘फ्रेडी’ जैसी फिल्में शामिल है।